डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस से गायब डीएफओ से मांगा स्पष्टीकरण, धान क्रय केन्द्र प्रभारी को हटाया
जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व...

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। उन्होने डीएफओ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा और धान क्रय केन्द्र में धान खरीद में शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें - प्राकृतिक जलस्रोतों से भरे ललितपुर के बांध और जलाशय ईको टूरिज्म में विकसित होंगे
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में कुल 78 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत विभाग, नगर पंचायत आदि विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' पर दिव्यांगजनों को किया याद
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम पडमई के फरियादी द्वारा रास्ते के विवाद से सम्बन्धित आवेदन पत्र दिया गया। जिस पर उन्होंने सम्बन्धित लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त टीम को भेजकर विवादित प्रकरण को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम शाहपाटन के मजरे में कुछ लोंगो के द्वारा चकमार्ग पर अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर पैमाइश कराकर चकमार्ग को खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पचगई की महिला फरियादी द्वारा दहेज की मांग किये जाने के प्रकरण पर एसएचओ नरैनी को मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें - तीन सड़क हादसों में दो की गई जान, सिपाही गंभीर रूप से घायल
जिलाधिकारी ने ग्राम पुंगरी में सफाई कर्मी द्वारा ग्राम में सफाई कार्य न करने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना सूचना दिये डीएफओ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण दिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सहकारी समिति के धान क्रय केन्द्र में धान खरीद में शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नरैनी रजत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार नरैनी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






