इंटर में वप्प्रवल व हाईस्कूल में मानसी ने किया टॉप
जिले में हाईस्कूल व इंटर यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हाईस्कूल में कालिका देवी इंटर कालेज...
प्रदेश में छठवे व आठवे स्थान पर रहे जिले के टॉपर छात्र-छात्राएं
चित्रकूट। जिले में हाईस्कूल व इंटर यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हाईस्कूल में कालिका देवी इंटर कालेज पुरवा तरौंहा की छात्रा मानसी तिवारी व इंटर में बीबीएसबीएम इंटर कालेज के छात्र वप्प्रवल सिंह ने जिले की टाप टेन सूची में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में छात्रा मानसी का प्रदेश में छठवा व छात्र अर्थव का नौवा स्थान है। इंटर में वप्प्रवल सिंह व आकाश सिंह का आठवा स्थान रहा। विद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई गई।
गुरुवार को शाम चार बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के परिणाम घोषित हुए। जिसमें इंटर में बीबीएसबीएम कालेज कर्वी के छात्र वप्प्रवल सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कियाा। ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र आकाश सिंह ने भी 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। सीआईसी के सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव ने 93.7 प्रतिशत, शांति देवी इंटर कालेज पहाड़ी की छात्रा अंशिका देवी 92.’40, बीबीएसबीएम के छात्र रोहित कुमार 92.20, शंकर इंटर कालेज देवकली की छात्रा मुस्कान 91.20, बीबीएसबीएम के प्रदीप कुमार ने 90.20, ज्ञान भारती कालेज के छात्र दिलीप कुमार 90.20, विपिन पाल 90.20, लवलेश कुमार 90, सीआईसी के यमुना प्रसाद 89.80, गोस्वामी इंटर कालेज छीबो की छात्रा अंशिका सिंह 89.60, ज्ञान भारती कालेज की छात्रा दीपा देवी 89.60, शंकर इंटर कालेज देवकली की छात्रा अंशिका वर्मा 89.40 प्रतिशत अंक अर्जित किया।
इसी प्रकार हाईस्कूल में कालिका देवी इंटर कालेज पुरवा तरौंहा की छात्रा मानसी तिवारी ने 96.83, अथर्व मिश्रा 96.33, बीबीएसबीएम कालेज के छात्र अनुपम त्रिपाठी 95.17, एसएमबी इंटर कालेज खंडेहा की छात्रा श्रुति देवी 94.50, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोढ़वारा की छात्रा यशी यादव 94.50, बीबीएसबीएम कालेज बेड़ीपुलिया के छात्र अभिषेक सिंह 94.17, जीडीएनडी कालेज कर्वी के छात्र मोहित कुमार मिश्रा 94.17, केएलपी मेमोरियल इंटर कालेज तेरा बुजुर्ग के छात्र नरेन्द्र 94.17, बीबीएसबीएम कालेज के छात्र अर्पित सिंह 93.67, केएलपी कालेज के छात्र अरुण कुमार 93.67, सीपी सिंह आवासीय इंटर कालेज के छात्र प्रांजल मिश्रा 93.50, बीबीएसबीएम के छात्र शोभित सिंह 93.33, छात्रा कंचन 93.33, सीपी सिंह कालेज के छात्र अंश कुमार 93.17, जेएम बालिका इंटर कालेज की छात्रा एकता पटेल 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टाप टेन सूची में जगह बनाई है। मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
