संविधान हमारे भारत देश की आत्मा : गणेश मिश्र
अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद ने रविवार को संविधान के मूल निर्माता बी.एन. राव की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया...
चित्रकूट। अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद ने रविवार को संविधान के मूल निर्माता बी.एन. राव की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जिला मुख्यालय में रविवार को अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष बादल पयासी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर बी.एन. राव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमारे देश के गौरव है। इस मौके पर पंडित गणेश मिश्र ने कहा कि संविधान मृत लोगों का दस्तावेज नहीं अपितु जिंदा कौमों का इकरारनामा है। बी.एन. राव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभा के मुख्य सलाहकार रहते हुए उन्होंने पहला मसौदा संविधान तैयार कराया था। साथ ही मौलिक अधिकारों का प्रारूप तैयार किया था। भारतीय संविधान का मुख्य उद्देष्य सम्प्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र की आधारशिला बी.एन. राव ने रखी थी। संविधान हमारे देश भारत की आत्मा है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण पाण्डेय, शशांक द्विवेदी, श्लोक मिश्र, अवधेश करवरिया, जिला संयोजक विपुल मिश्र, जिला महामंत्री अरुण मिश्र, जिला संगठन मंत्री नीलेश शुक्ला, जिला सचिव अवध शुक्ला, श्रवण पाण्डेय, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
