लोक अदालत में निस्तारित कराएं अधिकाधिक वाद : जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली...

Feb 12, 2026 - 10:18
Feb 12, 2026 - 10:20
 0  2
लोक अदालत में निस्तारित कराएं अधिकाधिक वाद : जिला जज

चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की तृतीय चरण की बैठक सम्पन्न हुयी। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण पर बल दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व, चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान लघु आपराधिक वादों, श्रम वाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले, उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले, जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके, को अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। 

बैठक में अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत, लाल जी यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, एसएम कश्यप अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, फरहत हुसैन अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान, शरद कुमार पाण्डेय वरिष्ठ निरीक्षक वाट माप, सुशील श्रीवास्तव अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0