ठंड नहीं डिगा सकी आस्था, श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में लगाई डुबकी
पौष मास की अमावस्या मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बीच मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किया...
कामदनाथ मंदिर में टेका मत्था, कामदगिरि की लगाई परिक्रमा
चित्रकूट। पौष मास की अमावस्या मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बीच मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। जय श्री राम के जयकारे के साथ कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। धर्मनगरी के तीर्थ स्थानों का भी दर्शन किया। मेला में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु आए। अमावस्या मेला में गुरुवार को तड़के ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामघाट पहुंचे। शीतलहर के बीच स्नान किया। पंड़ितों को दान किया। रामघाट स्थित मतगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। रबी की फसल में अच्छी उपज हो। इसके लिए प्रार्थना किया। कामदगिरि की परिक्रमा श्रीराम के जयकारे लगाते हुुए किया। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसइया, हनुमानधारा आदि स्थानों के दर्शन किया। । ठंड को देखते हुए मेला क्षेत्र में नगर पालिका चित्रकूट ने रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग सहित जिला मुख्यालय में अलाव जलाया। ठंड को देखते हुए मेला क्षेत्र में नगर पालिका चित्रकूट ने रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग सहित जिला मुख्यालय में अलाव जलाया। मेला में परिवार सहित आए हमीरपुर के सोहन तिवारी, कानपुर के श्याम नगर निवासी केशव शुक्ला ने बताया कि धर्मनगरी में उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के साथ ही हनुमान धारा के दर्शन किया। यह स्थान बहुत अच्छा है। वही देखा गया कि कुछ ओटो चालक अधिक सवारियां बैठाकर तेजी से वाहन चलाते रहे। जिला मुख्यालय से धर्मनगरी तक जाने के लिए किराया अधिक लेने पर श्रद्धालुओं व चालकों के बीच विवाद भी होता देखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
