चित्रकूट : पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं, उनका चयन कर दें लाभ

संयुक्त सचिव भारत सरकार दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में...

Nov 17, 2023 - 00:02
Nov 17, 2023 - 00:06
 0  2
चित्रकूट : पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं, उनका चयन कर दें लाभ

संयुक्त सचिव ने ली भारत संकल्प यात्रा सम्बन्धी बैठक 

चित्रकूट। संयुक्त सचिव भारत सरकार दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में 15 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्टरेट सभागार में बैठक हुई। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : शिक्षक करें ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन : अतुल दत्त तिवारी

संयुक्त सचिव भारत सरकार दीपक अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश की नगर निकायों में सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से जन सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे कमजोर वर्ग के लोगों तक प्रभावित ढंग से पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं, उनके बारे में जागरूक करना एवं पात्र लाभार्थी को आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर विभिन्न योजनाओं का इंस्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा की पात्रता का निर्धारण उचित प्रकार से हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील पर मॉनिटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : खेलकूद जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक : अशोक जाटव

उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टाल के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं। कहा कि इस कार्यक्रम द्वारा सभी समाज के लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं, उनका चयन करके लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति को जागरूक कर लाभ प्रदान करना है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को सेचुरेट करके विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं के विषय में आम जनमानस, ग्रामीणों को जागरूक कर लाभान्वित किया जाए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : नौ दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किये कि अधिशासी अधिकारी चेयर माइक साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी स्टार लगेंगे, वहां कम से कम पांच स्टार लगाया जाए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का काम कर रही भाजपा : सांसद

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरव यादव, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर रामजन्म यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक राजकुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0