प्रथम दिवस : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो सत्संग भगवान के पीछे कछार पुरवा से होते हुए तहसील परिसर मंदिर तक हाथी...
चित्रकूट। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो सत्संग भगवान के पीछे कछार पुरवा से होते हुए तहसील परिसर मंदिर तक हाथी, घोड़ा, ढोल बाजे के साथ निकाली गई। इसके बाद सभी देव पीठों, व्यास पीठ पूजन के बाद कथा प्रारंभ हुई।
कथा व्यास भागवताचार्य श्रीकृष्ण नंदन महराज ने भागवत महात्म्य वर्णन करते हुए बताया कि कलियुग में यह कथा प्राणी मात्र के उद्धार और मोक्ष का सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने बताया कि यह कथा वेदों का पका हुआ फल है। जिसमें ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अद्भुत समन्वय है। इसमें संसार के मोह माया को छोड़कर ईश्वर के प्रति अनन्य प्रेम रखने की प्रेरणा दी गई है।भागवत कथा हमें यह सिखाती है कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख सुविधाएं या महल मकान जुटाना नहीं है, बल्कि उस परमपिता परमात्मा के चरणों की प्राप्ति करना और भक्ति करना है। कलयुग के दुखों और अंधकार में भटके हुए मनुष्यों के लिए भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण और उनकी लीलाओं का श्रवण ही मोक्ष व आत्मिक शांति का मार्ग है। कथा व्यास ने बताया कि यह कथा महर्षि वेदव्यास के पुत्र शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को सात दिनों तक सुनाई थी। ताकि वे मृत्यु के भय से मुक्त होकर परमगति को प्राप्त कर सकें और हर मनुष्य के जीवन में सात ही दिन होते हैं। इन्हीं सात दिनों में ही मृत्यु को प्राप्त होना होता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेरमण पयासी, क्षेमवती, रामसूरत पयासी, उमेश पयासी, अनूप कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन मिश्र, सुनील मिश्र, लवकुश पयासी, विनय मिश्र, आशुतोष मिश्र, जावित्री देवी, सतरूपा, आरती, शिवलली आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
