अर्की हत्याकांड का खुलासा, दोस्त निकला हत्यारोपी
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम...
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्रीप्रकाश यादव एवं उनकी टीम द्वारा हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव में छह नवंबर को टेंट मालिक शिवनरेश प्रजापति को जिंदा जलाकर मारने के मामले में कातिल उसके ही गांव का दोस्त निकला। आरोपी जितिन त्रिपाठी की उससे गहरी दोस्ती थी लेकिन एक साल से उसके घर आना जाना उसे पसंद नहीं था। खुद आरोपी ने स्वीकार किया कि इसी कारण उसे पकड़कर मारा फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। सरधुवा थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अर्की हत्याकांड के आरोपी अर्की गांव निवासी जितिन त्रिपाठी को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्याकांड के खुलासे में मृतक का मिला अधजला मोबाइल फोन के रिकार्ड से पुलिस और एसओजी को पूरी मदद मिली। घटनाक्रम में बताया गया कि जितिन और शिवनरेश गहरे दोस्त थे। एक साल से शिवनरेश का जितिन के घर भी आना जाना हो गया। इस बात को जितिन भांप गया और उसे पसंद नहीं था। इस बात को लेकर चार माह से दोनों के बीच बोलचाल बंद हो गया था। पुलिस गिरफ्त में आरोपी जितिन ने बताया कि तीन नवंबर की रात को उसने घर के पास ही शिवनरेश को देख लिया तो उसे पकड़ने बाहर आया तो वह भागने लगा। कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया और गला दबाकर नाले के पीछे घसीटकर ले जाकर मरा समझकर फेंक आया। शिनाख्त मिटाने के लिए घर में रखी बाइक से पेट्रोल और माचिस लेकर फिर वहां पहुंचा और उसे पेट्रोल डालकर जला दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल फोन के रिकार्ड से सर्विलांस और एसओजी की मदद से पूरा खुलासा हो गया। आरोपी ने भी खुद पूरी बात स्वीकार कर ली है। इस मामले की अभी आगे भी विवेचना जारी है। यह स्पष्ट हो गया कि जब वह शिवनरेश को मरा समझकर पेट्रोल लेने घर गया तब तक वह जिंदा था। आग से जलने से ही उसकी मौत हो गई। यही बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी आई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्रीप्रकाश यादव, का0 हरेन्द्र, सतीश कुमार, चालक अभिषेक प्रताप सिंह रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
