ब्राह्मण करेंगे 7 मार्च को मंथन किसे करें समर्थन और कब मिलेगी सम्मान की गारंटी : अर्चना नितिन उपाध्याय

अब चूंकि यह गारंटी का दौर चल रहा है तो ब्राह्मण समाज को भी अपने सम्मान की गारंटी जरूर ले लेनी चाहिए। कोई गारंटी दे या न दे, अपने अधिकार को समझ कर उसे छीन लेने की ताकत भी ब्राह्मण समाज को विकसित कर लेनी चाहिए।

ब्राह्मण करेंगे 7 मार्च को मंथन किसे करें समर्थन और कब मिलेगी सम्मान की गारंटी : अर्चना नितिन उपाध्याय

चित्रकूट। अखिल भारत ब्राह्मण महासभा (रा) पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के हो रहे उत्पीड़न के विरूद्ध 7 मार्च को चित्रकूट में एक महाकुंभ का आयोजन कर रही है। इस महाकुम्भ में ब्राह्मण समाज के कर्ताधर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। ब्राह्मण समाज के इस कदम को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

इस संबंध में अखिल भारत ब्राह्मण महासभा (रा) की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अर्चना नितिन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनीति में ब्राह्मण समाज के नेतृत्व का जिस प्रकार कमजोर आंकलन किया जा रहा है, उससे ये महसूस होने लगा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति दिखाने का समय आ गया है। क्योंकि इस समाज का उत्पीड़न भी आसानी से किया जा रहा है। बुजुर्ग हों या युवा सभी में इस उत्पीड़न पर रोष उत्पन्न हुआ है। और ये तब हो रहा है जब जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी कहने वाले राजनीतिक दल भी कथनी और करनी में अन्तर करने लगते हैं।

यह भी पढ़े : बाँदा समेत उप्र में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए इतने करोड़ स्वीकृत

श्रीमति उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मणों के साथ हर क्षेत्र मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली हो या लखनऊ, ब्राह्मण की कैटेगरी ही अलग तय कर दी गई है, जिन पर स्वतः रिजेक्ट होने की गारंटी भी चस्पा कर दी गई है। अब चूंकि यह गारंटी का दौर चल रहा है तो ब्राह्मण समाज को भी अपने सम्मान की गारंटी जरूर ले लेनी चाहिए। कोई गारंटी दे या न दे, अपने अधिकार को समझ कर उसे छीन लेने की ताकत भी ब्राह्मण समाज को विकसित कर लेनी चाहिए।

उन्होंने आगे आह्वान करते हुए कहा कि इस समाज के पास सम्मान ही संपत्ति है और सम्मान से ही ये समाज स्वयं को समृद्ध समझता है। इसलिए अब सम्मान से समझौता नहीं करना। लोकतंत्र में ब्राह्मण समाज की हिस्सेदारी तय होने की गारंटी मिलनी चाहिए। 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अर्चना उपाध्याय ने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट में सीतापुर स्थित आनंद रिसॉर्ट में ब्राह्मण महाकुम्भ का आयोजन आगामी 7 मार्च को किया जायेगा। जिसमें ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी व राष्ट्रीय सचिव नितिन उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। 

यह भी पढ़े : बंद हांगे 500 रूपए के नोट, गवर्नर ने साफ की तस्वीर 

इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले मंथन में कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, जैसे सत्य सनातन धर्म के वेद-शास्त्रों के अनुसार ब्राह्मण समाज को सम्मान की गारंटी कैसे मिले? साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज किस ओर जाए? और यहीं पर आगे की रणनीति तय होगी कि अब कैसे और क्या करना है ताकि नौकरी हो या राजनीति सब में ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मान सहित प्रमुखता मिले, जिससे यह समाज भी संवैधानिक आधार पर सम्मान का जीवन जी सके, जैसा भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मान सहित जीवन जीने का अधिकार देने को लिखित में वचनबद्ध है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि घर-घर से निकलें और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हों।

यह भी पढ़े : उप्र समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0