बांदा:  रथयात्रा के साथ धूमधाम से मनाई गयी रामलला की पहली वर्षगांठ

शहर मे रथ यात्रा और गाजे-बाजे के साथ रामलला की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गयी। रथयात्रा मे हजारों रामभक्त शामिल हुये। पूरा बांदा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज ...

Jan 23, 2025 - 04:35
Jan 23, 2025 - 04:38
 0  20
 बांदा:  रथयात्रा के साथ धूमधाम से मनाई गयी रामलला की पहली वर्षगांठ
बांदा , शहर मे रथ यात्रा और गाजे-बाजे के साथ रामलला की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गयी। रथयात्रा मे हजारों रामभक्त शामिल हुये। पूरा बांदा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रथयात्रा मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। 
      शहर मे रथयात्रा की शुरुआत किरन कालेज चौराहा,संघ भवन से हुयी। जिसमे सैकडों की संख्या मे रामभक्त, आरएसएस के पदाधिकारी और स्वयं सेवक शामिल हुये। शहर के कई स्थानो पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू की अगुवाई में महेश्वरी देवी मंदिर में विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण समारोह में सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने कार्यक्रम को बागडोर संभालते हुए श्रद्धालुओं को शुद्ध घी का हलवा, पुलाव का वितरण किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बासू ने अयोध्याधाम में स्थापित श्रीराम मंदिर को हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक बताया। कहा कि यह देशवासियों के लिए सौभाग्य का क्षण है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में स्थापित हुए श्रीराम मंदिर को देश का गर्व बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश के लोगों की आस्था का केंद्र रहे मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को तंबू से निकालकर भव्य-दिव्य मंदिर में स्थापित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज,प्रकाश साहु,दीपक पटेल, देवेन्द्र देव निगम,धर्मराज सिंह, सूर्यदेव निगम, कल्लू सिंह राजपूत, अनुरुद्ध दद्दा समेत तमाम रामभक्त मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0