बाँदा: ज्ञान यज्ञ में पहले दिन जीवन और मृत्यु पर चर्चा

श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ के पहले दिन चिन्मय मिशन प्रयागराज के आचार्य निर्माण चैतन्य जी महाराज ने जीवन और मृत्यु के प्रसंग पर

बाँदा: ज्ञान यज्ञ में पहले दिन जीवन और मृत्यु पर चर्चा

श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ के पहले दिन चिन्मय मिशन प्रयागराज के आचार्य निर्माण चैतन्य जी महाराज ने जीवन और मृत्यु के प्रसंग पर चर्चा की उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने एक गुरु का कर्तव्य निभाते हुए तर्क, बुद्धि, ज्ञान, कर्म की चर्चा, विश्व के स्वभाव, उसमें जीवन की स्थिति और उस सर्वोपरि परम सत्तावान ब्रह्म के साक्षात दर्शन से अर्जुन के मन का उद्धार किया।उन्होने बताया कि कृष्ण ने अर्जुन  से  कहा तुम ज्ञानियों की तरह बात करते हो, लेकिन जिनके लिए शोक नहीं करना चाहिए, उनके लिए शोक करते हो। मृत या जीवित, ज्ञानी किसी के लिए शोक नहीं करते।  जैसे इसी जन्म में जीवात्मा बाल, युवा और वृद्ध शरीर को प्राप्त करती है। वैसे ही जीवात्मा मरने के बाद नया शरीर प्राप्त करती है।

यह भी पढ़ें बाँदा : किसान दिवस में ग्राम्य विकास मंत्री ने दो महिला समूहों को ट्रेक्टर व टाटा मैजिक की चाभी सौंपी

उन्होने बताया कि मनुष्य के जीवन में तीन प्रकार के प्रस्थान होते हैं, स्रोत, स्मृति एवं सूत्र प्रस्थान हमें वरण करना है जब किसी साधक को यह लगने लगे कि परिस्थिति में मुझे समाधान नजर नहीं आ रहा है परिस्थिति समझते हैं न परिस्थिति माने होता है जो आपके आसपास की स्थिति भी परिस्थिति की परिस्थिति आपके आसपास का जो वातावरण है जिसमें आप जीते हैं जिसमें आपका एक व्यक्तित्व बनता है जैसे एक ग्रहणी का व्यक्तित्व एक पिता का व्यक्तित्व एक माता का व्यक्तित्व एक पुत्र का व्यक्तित्व उसको क्या कहेंगे। उसको कोई दुख नहीं हुआ उनके पिता एक यज्ञ कर रहे थे धार्मिक अनुष्ठान है इसका परलोक में विश्वास है वही करता है पर लोग सुधरेगा  जीवन में सुख आएगा उनके जीवन में लक्ष्य के द्वारा वह सुख प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाली योजना का घोटालेबाज निकला नगर पालिका चेयरमैन

गीता संस्थान समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद भगवत गीता जयंती ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।  आज प्रथम दिन चिन्मय मिशन प्रयागराज से पधारे संत आचार्य निर्वाण चैतन्य जी महाराज (ब्रह्मचारी जी) ने गीता महात्म्य की व्याख्या की।

यह भी पढ़ें बुन्देलखंडः दो कृषि विज्ञान केन्द्र अब सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित

श्री सिंहवाहिनी देवी मंदिर में आयोजित हो रहे इस ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन चित्रकूट धाम के संत वेदांती जी महाराज, एवं तीसरे दिन श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी श्रीमद भगवत गीता पर प्रवचन करेंगे।

यह भी पढ़ें - बाँदा में सांसद आवास धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलपूर्वक रोका

कार्यक्रम संयोजक प्रदुम कुमार लालू दुबे, डॉक्टर गया प्रसाद त्रिपाठी, प्रेमसागर दीक्षित, श्याम निगम, निखिल सक्सेना, सचिन चतुर्वेदी, नीरज त्रिपाठी, राम किशोर शुक्ला, अशोक शुक्ला, संत कुमार गुप्ता, रामबाबू शुक्ला, हरि शरण मिश्रा, प्रयाग दत्त अवस्थी, दिनेश दीक्षित आदि सदस्य गीता संस्थान समिति की ओर से इस पूरे आयोजन में तत्पर रहें।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0