बाँदा : युवक ने पेट्रोल डाल को खुद को जिंदा फुकने का प्रयास किया, हालत मरणासन्न

ससुरारी जनों से किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया..

Jul 28, 2021 - 05:25
 0  1
बाँदा : युवक ने पेट्रोल डाल को खुद को जिंदा फुकने का प्रयास किया, हालत मरणासन्न
फाइल फोटो

ससुरारी जनों से किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस में आग बुझा कर फौरन उसे फौरन अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथु पल्हरी रोड में हुई।इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पारा बिहारी निवासी बसंत लाल (22) पुत्र कल्लू कोरी ने अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसे देखकर ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें - आईजी ने एसपी कार्यालय व थाना चिल्ला का निरीक्षण कर, पुलिस टीम को नगद पुरस्कृत किया

उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझा कर जिला जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया है कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया युवक और उसकी ससुराल पक्ष के बीच विवाद है।

मामले की पूरी जांच की जा रही है। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। उधर, पीड़ित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें - घर-घर दस्तक अभियान में 128 बच्चे पाए गए कुपोषण का शिकार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1