बांदा को मिले नए जिलाधिकारी, अमित आसेरी ने ट्रेजरी पहुंचकर संभाला कार्यभार
जनपद बांदा को नए जिलाधिकारी मिल गए हैं। नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को बांदा ट्रेजरी पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया...
चार्ज लेने के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी के संकेत, अधिकारियों में हलचल
बांदा। जनपद बांदा को नए जिलाधिकारी मिल गए हैं। नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को बांदा ट्रेजरी पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में सक्रियता बढ़ गई और अधिकारियों में हलचल देखी गई।
बताया गया कि जिलाधिकारी ने ट्रेजरी पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और संबंधित अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्राथमिक सूचनाएं लीं।
नवागंतुक जिलाधिकारी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
