लगातार बारिश से केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा, 20 गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश के बांदा व चित्रकूट जिलों में साफ दिख रहा है...

Jul 10, 2025 - 17:04
Jul 10, 2025 - 17:07
 0  111
लगातार बारिश से केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा, 20 गांवों का संपर्क टूटा

बांदा। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश के बांदा व चित्रकूट जिलों में साफ दिख रहा है। बुधवार को भी दोनों बांधों से करीब 1.5 लाख क्यूसिक पानी केन नदी में छोड़ा गया, जिससे केन का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर और बढ़ गया। इसके साथ ही यमुना नदी भी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है और इसका जलस्तर भी एक मीटर तक बढ़ा है।

यह भी पढ़े : हमीरपुर के हरसुंडी गांव में मूसलाधार बारिश से भरा चार फीट पानी, कई मकान गिरे

बढ़ते जलस्तर के कारण करीब 20 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। गांवों के लोग अब नावों के सहारे नदी पार कर रहे हैं, जिससे उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल रही है, क्योंकि अब तक इन गांवों में कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

हालांकि प्रशासन का दावा है कि हर समय स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कोई मदद नहीं पहुंची है। बाढ़ के डर से कई गांवों के लोग अपना डेरा समेटकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : झाँसी : एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन चुकी है। यदि बारिश का यही क्रम बना रहा, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0