यूपीकैटेट-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश के पांचों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि...

Jun 18, 2026 - 16:15
Jun 18, 2026 - 16:17
 0  36
यूपीकैटेट-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

प्रदेश के 12 जिलों में 45 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा, नकलविहीन आयोजन के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

बांदा। उत्तर प्रदेश के पांचों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET-2026) का आयोजन 17 एवं 18 जून को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों में स्थापित 45 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा अयोध्या, कानपुर, मेरठ, बांदा, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, बरेली, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर और प्रयागराज में आयोजित की गई। 17 जून को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 27 केंद्रों पर तथा 18 जून को परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 18 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई।

परीक्षा में कुल 16,385 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 12,614 अभ्यर्थी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए तथा 3,771 अभ्यर्थी परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए शामिल हुए।

नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.वी.एस. राजू ने परीक्षा के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और व्यवस्थित परीक्षा आयोजन विश्वविद्यालय की प्राथमिकता रही है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0