हरियाली तीज पर सजी सावन की महफिल, विदुषि महिला कायस्थ समूह ने मनाई सांस्कृतिक संध्या

विदुषि महिला कायस्थ समूह, बाँदा द्वारा गुरुवार को एक स्थानीय होटल में हरियाली तीज एवं सावन सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन...

Aug 21, 2026 - 15:34
Aug 21, 2026 - 15:37
 0  2
हरियाली तीज पर सजी सावन की महफिल, विदुषि महिला कायस्थ समूह ने मनाई सांस्कृतिक संध्या

बाँदा। विदुषि महिला कायस्थ समूह, बाँदा द्वारा गुरुवार को एक स्थानीय होटल में हरियाली तीज एवं सावन सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 से 8 बजे तक चले कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा कायस्थ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन के लोकगीतों, कजरी, समूहगान और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती आशा सिन्हा एवं संरक्षिका श्रीमती मृदुला सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं श्री चित्रगुप्त महाराज का माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों श्रीमती आशा सिन्हा, श्रीमती विनय प्रभा निगम, श्रीमती प्रभा निगम, श्रीमती मृदुला सिन्हा, श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा रतन श्रीवास्तव एवं श्रीमती सरस्वती देवी को श्री चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।

कजरी और लोकगीतों से गूंजा सावन

सावन एवं तीज की लोकपरंपरा पर आधारित कजरी, लोकगीत, समूहगान और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। महिलाओं की सुमधुर गायकी और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कौमुदी सिन्हा एवं श्रीमती सौम्या सक्सेना ने किया। वहीं ‘लकी लेडी ऑफ द डे’ का खिताब श्रीमती शोभना श्रीवास्तव ने अपने नाम किया।

महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं ने कायस्थ समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता एवं महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

आयोजन की सफलता में श्रीमती नीता खरे, श्रीमती श्रद्धा निगम, श्रीमती सुहासिनी श्रीवास्तव, श्रीमती शक्ति श्रीवास्तव, श्रीमती साधना निगम, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती निधि श्रीवास्तव, श्रीमती सुमिता श्रीवास्तव, श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्रीमती संस्कृति एवं श्रीमती आरती सहित सभी सहयोगी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंत में समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीता खरे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी महिलाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सावन की सांस्कृतिक रंगत, लोकपरंपराओं और आत्मीयता से सजी यह सांस्कृतिक संध्या सभी के लिए यादगार बन गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0