'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में बांदा रोटी बैंक की सहभागिता, कृषि विश्वविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

सुबह 8:30 बजे शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु...

Jul 12, 2026 - 14:40
Jul 12, 2026 - 14:41
 0  26
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में बांदा रोटी बैंक की सहभागिता, कृषि विश्वविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

वन विभाग के तत्वावधान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने लगाए पौधे

बांदा। प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण मुहिम 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा, जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन तथा प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला के आदेशानुसार आयोजित हुआ।

सुबह 8:30 बजे शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय तथा प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला ने पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों तथा स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बांदा रोटी बैंक की महिला एवं पुरुष टीम ने भी पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में बांदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फातिमा, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फातिमा, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याकूब, उप शाखा प्रमुख छिपतहरी अलीमुद्दीन, शहाना खान, रश्मि सिंह, फरजाना बेगम, जगदीश श्रीवास, नसीर खान, निहाल खान, मोहम्मद दानिश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0