वसुधरी लसड़ा में वेदव्यास जन्मस्थली पर विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव, दूसरे दिन साध्वी निरंजन ज्योति का ओजस्वी उद्बोधन

आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास जन्मस्थानम् वसुधरी लसड़ा में आयोजित विशाल मेला...

Jan 15, 2026 - 17:24
Jan 15, 2026 - 17:28
 0  11
वसुधरी लसड़ा में वेदव्यास जन्मस्थली पर विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव, दूसरे दिन साध्वी निरंजन ज्योति का ओजस्वी उद्बोधन

सनातन संस्कृति के संरक्षण को ऐतिहासिक प्रयास बताया, हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद

बांदा। आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास जन्मस्थानम् वसुधरी लसड़ा में आयोजित विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार ने महर्षि वेदव्यास जी के जीवन चरित्र पर आधारित आशीर्वचन प्रदान किए।

साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने उद्बोधन में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़ी एक पौराणिक जन्मस्थली के विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक और अनुकरणीय है। उन्होंने रामायण की सुंदर चौपाइयों के माध्यम से समाज में सौहार्द, एकता और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा अवधी बधावा लोक गायन एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। आराध्या गौतम सांस्कृतिक दल ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की घटनाओं का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त मैजिक शो एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। क्षेत्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देर शाम तक बना रहा और लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में संत समाज की ओर से निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर मधुरम शरण शिवा जी के नेतृत्व में दर्जनों सशस्त्र संन्यासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं महर्षि वेदव्यास जी के जीवन पर आधारित गोष्ठी में पूर्व जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल एवं तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने उनके जीवन दर्शन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मंच से सभी अतिथियों, संत समाज एवं श्रद्धालुओं का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजक मंडल की ओर से इंद्रजीत सिंह, लसड़ा प्रधान मंजू देवी, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह एवं पूर्व प्रधान संजय सिंह ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रामहित निषाद, मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार, राजनारायण द्विवेदी, रामसुफल सिंह, राजेश सिंह, राजा सिंह पिपरहरी, प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, बलबीर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित निगम, जगराम सिंह, जयविजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता का उल्लेख करते हुए महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित वेद, पुराण एवं उपनिषदों की सुंदर व्याख्या की। साथ ही महाभारत की महत्वपूर्ण घटनाओं के माध्यम से राजधर्म, पितृधर्म, पुत्रधर्म एवं स्त्रीधर्म का वर्णन करते हुए भीष्म पितामह की भीष्म प्रतिज्ञा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0