केसीएनआईटी के डिप्लोमा विद्यार्थियों का बामदेव स्मार्ट सॉल्यूशंस प्लांट में शैक्षिक भ्रमण
काली चरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केसीएनआईटी), बांदा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम (सिविल, मेकेनिकल...

बांदा। काली चरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केसीएनआईटी), बांदा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के विद्यार्थियों ने बामदेव स्मार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बायो-वेस्ट निस्तारण प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. मनोज शिवहरे ने विद्यार्थियों को प्लांट की स्थापना, उसके उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेन्द्र दुबे ने विद्यार्थियों को प्लांट की कार्यप्रणाली और बायो-वेस्ट निस्तारण की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया।
यह प्लांट विशेष रूप से सरकार द्वारा स्वीकृत है और 200 किलोमीटर के दायरे में अपनी तरह का एकमात्र बायो-वेस्ट निस्तारण प्लांट है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और बायो-वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण करना है।
भ्रमण में संस्थान के अध्यापक राजन शुक्ला, राकेश सिंह एवं विद्यार्थियों ने प्लांट की तकनीकी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी रहा, जिसमें उन्होंने बायो-वेस्ट प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव छात्रों के तकनीकी और व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
What's Your Reaction?






