50 लाख में एक बड़ा राजनीतिक पद! राजनीति में धनबल का नया खेल?

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश राष्ट्रीय संगठन मंत्री को लिखे गए शिकायती पत्र ने प्रदेश...

Feb 15, 2025 - 13:24
Feb 15, 2025 - 13:36
 0  3
50 लाख में एक बड़ा राजनीतिक पद! राजनीति में धनबल का नया खेल?

वायरल चिट्ठी से मचा बवाल, सच्चाई पर उठे सवाल

बांदा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश राष्ट्रीय संगठन मंत्री को लिखे गए शिकायती पत्र ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस पत्र में पड़ोसी जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष पर 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।

इस पत्र के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संयोगवश, भाजपा में इन दिनों जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं यह राशि पद खरीदने के लिए तो नहीं दी गई थी। हालांकि, विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि मामला नया नहीं, बल्कि छह महीने पुराना है। यह धनराशि कथित रूप से एक बड़े राजनीतिक पद को पाने की लालसा में दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह रकम एक बड़े राजनीतिक पद हेतु सौदे की पेशगी थी। जब आरोप लगाने वाले नेता ने कई लोगों को इस सौदे की जानकारी दी, तो उन्हें एहसास कराया गया कि वे ठगे जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी में पदों की खरीद-फरोख्त की कोई परंपरा नहीं है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रकरण ने विपक्ष को भाजपा पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मुद्दे को भुनाने की रणनीति बना सकते हैं। विपक्ष का दावा है कि भाजपा में धनबल का बोलबाला है और संगठन में पैसों के लेन-देन से पद हासिल किए जाते हैं।

भाजपा के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर असंतोष पनप रहा है। इससे पहले भी क्षेत्रीय अध्यक्ष के फेसबुक अकाउंट से एक गोपनीय चिट्ठी वायरल हुई थी, जिसे जल्द ही एडिट कर डिलीट कर दिया गया था।

इस खबर की बुंदेलखंड न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1