सड़क सुरक्षा अभियान में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी

यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 को बाबूलाल चौराहे पर खानकाह इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका बालिका...

Sep 11, 2025 - 15:55
Sep 11, 2025 - 16:03
 0  11
सड़क सुरक्षा अभियान में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी

ASP मेविस टांक ने पोस्टरों का किया अवलोकन, एआरटीओ ने नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी नसीहत

बाँदा। यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 को बाबूलाल चौराहे पर खानकाह इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज बाँदा के छात्र-छात्राओं ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टरों का सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात, बाँदा मेविस टांक ने अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को समाज में बदलाव लाने के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : बाँदा के नन्हे सितारे बनाएंगे राष्ट्रीय मंच पर पहचान

मंडलीय समन्वयक/मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा ने एएसपी को छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया और प्रत्येक छात्र को नोडल छात्र के रूप में जिम्मेदारी दी, जिससे अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) श्यामलाल ने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी और वैध लाइसेंस धारकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की। यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) राम सुमेर यादव ने सभी से अपनी लेन में चलने और नशे की हालत में वाहन न चलाने का आग्रह किया। वहीं, यातायात प्रभारी निहाल सिंह ने ट्रिपलिंग से बचने और संयमित गति से वाहन चलाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना ने छात्रों से कहा कि वे अपने घर, मोहल्ले और मित्रों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़े : नेपाल में सैर करने गए झांसी के 4 युवक फंसे, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

अभियान में अलीगंज चौकी प्रभारी, दोनों कॉलेजों के नोडल शिक्षक-शिक्षिकाएं, यातायात पुलिसकर्मी, आरक्षी और शहरवासी भी शामिल हुए। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0