केन जल महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां केन की धारा ने मोहा मन

जनपद के भूरागढ़ स्थित केन नदी घाट पर मंगलवार को एक भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में केन जल महाआरती...

Jul 16, 2025 - 16:48
Jul 16, 2025 - 16:51
 0  36
केन जल महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां केन की धारा ने मोहा मन

बांदा। जनपद के भूरागढ़ स्थित केन नदी घाट पर मंगलवार को एक भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में केन जल महाआरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र, कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां केन की जलधारा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती में सम्मिलित हुए। सावन माह के इस पावन अवसर पर भक्तों में गहरी आस्था और उल्लास देखा गया।

यह भी पढ़े : जालौन : पांच साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया रेप

कार्यक्रम में दिखी आध्यात्मिक भव्यता
मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी दी कि सावन के इस विशेष समय में केन नदी की बहती धारा ने सभी का मन मोह लिया। हालांकि जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से पहले ही सुनिश्चित कर दी गई थीं।

केन मां की कृपा बनी रहे – समिति अध्यक्ष
समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि केन मां का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है, जो अत्यंत ही सुखद अनुभूति कराता है। उन्होंने प्रार्थना की कि मां केन की जलधारा इसी प्रकार निरंतर बहती रहे और सभी को जीवन में सुख, समृद्धि और संतुलन प्रदान करती रहे।

खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया
इस अवसर पर खाटू श्याम सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष मोंटू गुप्ता का जन्मदिन भी श्रद्धालुजनों के बीच मनाया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी भक्तों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : बाँदा : केन और यमुना नदियों का जलस्तर घटने की ओर, प्रशासन सतर्क

उपस्थित गणमान्य और पदाधिकारी:
इस आयोजन में प्रमुख रूप से सभासद योगेश कुमार, जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, राघवेंद्र द्विवेदी, जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, सागर गोयल, संजीव द्विवेदी, जगरूप सिंह चक्रवर्ती, विनोद कुमार, दीपक गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, शिव शंकर सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0