बांदाः हिरण का शिकार करने वाला एक गिरफ्तार दो साथी फरार

हिरणों शिकार करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी जिन क्षेत्रों में बहुतायत हिरण पाए जाते हैं। वहां अक्सर चोरी-छिपे शिकारी शिकार करते हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी शिकारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है...

Feb 2, 2024 - 07:50
Feb 2, 2024 - 08:01
 0  1
बांदाः हिरण का शिकार करने वाला एक गिरफ्तार दो साथी फरार

हिरणों  का  शिकार करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी जिन क्षेत्रों में बहुतायत हिरण पाए जाते हैं। वहां अक्सर चोरी-छिपे शिकारी शिकार करते हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी शिकारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को भी एक हिरण का शिकार किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल हो गए हैं।

यह भी पढ़े:बांदाःट्यूशन पढ़ने जा रही बीए की छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी की रात्रि को तिंदवारी पुलिस गस्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर प्रताप निषाद उर्फ नब्बू पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर निषाद निवासी रम पुरवा मुरवल थाना बबेरू को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक मृत मादा हिरण का शव बरामद हुआ साथ ही इसके पास एक सूत का जाल था और इसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई है। पूछताछ पर उसने अपने दो साथियों के नाम भी बताएं जो मौके से भागने में सफल रहे हैं। फरार अभियुक्त में राम सिंह उर्फ करिया व सुरेश निषाद उर्फ करिया निवासी मुरवल थाना बबेरू बांदा शामिल है। जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े:एमपी की मल्होत्रा एंड कंपनी लिफ्टर मशीनों के जरिए यूपी से करवा रही है बालू चोरी

बताते चलें कि चित्रकूट धाम मंडल के बांदा में हिरणों की संख्या अच्छी है। यहां के किसानों का कहना है कि मिरगहनी, तिंदवारी, पिपरहरी, तेरहीमाफी, महोखर, पपरेन्दा, चिल्ला, दहौत्रारा, रेहुनता, खपटिहा, लामा, लुकतरा, पथरी, करहिया, मोहन पुरवा, गोयरा मुगली,अछरौड, मरौली, मौदहा में सैकडो काले हिरण खेतो और जंगलों में आराम से देखे जा सकते हैं। यही कारण हैं कि यहां हिरणों का शिकार लोग आसानी से कर लेते है। जिसको देखते हो वन विभाग भी अब पहले के मुकाबले काफी सतर्क हो गया है। यहां काले हिरणों संख्या 600 बताई जा रही है। 


यह भी पढ़े:सीजर ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे, डॉक्टर का बीपी बढ़ा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0