कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, फूंका पुतला 

भाजपा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला अशोक लाट कचहरी तिराहे पर फूंका गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ...

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, फूंका पुतला 

 भाजपा के राष्ट्रीय आह्वाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला अशोक लाट कचहरी तिराहे पर फूंका गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार , कमीशन खोरी , लूट खसोट और दलाली की गारंटी है वहीं दूसरी तरफ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबंद्व हैं।

यह भी पढ़े शर्मनाकः स्कूल में टीचर ने छात्र के कटवा डाले बाल, परिजनों ने काटा हंगामा

कहा झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पिछले दो दिनों से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हो चुका है अभी और भी यह जब्त धनराशि बढ़ सकती है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि बाकी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नगदी होगी। इस हिसाब से तो गाँधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। यही कारण है कि कांग्रेस ने धीरज साहू को तीसरी बार राज्यसभा सांसद बनाया। इसके पूर्व भी कांग्रेस नेताओं व उनके रिश्तेदारों के घर से करोड़ों का कैस बरामद हो चुका है । 

यह भी पढ़े झांसी से दतिया तक 17 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी थर्ड रेल लाइन

  अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेबों को भर रहे हैं और सारा पैसा गाँधी परिवार की तिजोरी में जाता है। और यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है। कांग्रेश पार्टी,आप, टीएमसी, सहित इंडिया एलाइंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री  अखिलेशनाथ दीक्षित,कल्लू सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी,जिला मंत्री पंकज रैकवार, पूर्व जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता,मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना,मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू  राजेश सेन, संतोष राजपूत , नरेश शुक्ला  मनीष रैकवार , लखन राजपूत , आलोक प्रजापति, प्रांजल मिश्रा, सज्जन द्विवेदी, लखन राजपूत आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार, इनके नाम रेस में

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0