9 किशोरों ने यमुना नदी पार करने की लगाई शर्त, तीन डूब गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जनपद बांदा के सादी मदनपुर गांव के मजरा गौसीपुर के नौ किशोर गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने गए थे..

May 5, 2022 - 03:45
May 5, 2022 - 03:47
 0  2
9 किशोरों ने यमुना नदी पार करने की लगाई शर्त, तीन डूब गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जनपद बांदा के सादी मदनपुर गांव के मजरा गौसीपुर के नौ किशोर गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने गए थे। वहीं पर उन सभी ने यमुना नदी को पार करने की शर्त लगाई। नदी पार करने की होड़ में तीन किशोर यमुना में डूब गए, जिन्हें बचाने के लिए मल्लाहो ने प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहा और तीनों नदी में ही समा गए। शवों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। 

यह भी पढ़ें - आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नटराज फिटनेस जिम का शुभारंभ

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के गौसीपुर में बुधवार को शाम 4 बजे के बाद हुई। बताया जाता है कि गौसीपुर गांव के नौ किशोर भीषण गर्मी के चलते नहाने के लिए गांव के  बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय ही आपस में इन्होंने शर्त लगाई थी कि यमुना नदी को कौन पार कर सकता है।

नदी को पार करने की होड़ में तीन युवक नदी के बीच मझधार में चले गए, जहां पर भी डूबने लगे। उन्हें डूबता देख कर उनके साथियों ने मल्लाह से मदद मांगी। मल्लाहों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन पानी की तेज धारा होने के कारण उन्हें बचा नहीं पाए। फिर इन्हीं किशोरों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें - बाँदा : डिंगवाही रेलवे स्टेशन के पावर प्लांट में काम करते शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इसके बाद ग्राम प्रधान चिल्ला ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी आनंद कुमार ने जब देखा कि स्थानीय गोताखोर शवों को तलाशने में नाकाम है। तब प्रयागराज से एनडीआरएफ टीम की मदद मांगी। इस बारे में थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौसीपुर निवासी 9 किशोर नदी नहाने के लिए गए थे। जिसमें तीन डूब गए हैं।

इनमें हसन (18) पुत्र गफ्फार अली, साहिल (19 )पुत्र मोहम्मद हनीफ तथा तनवीर (18) पुत्र मंसूर उर्फ कल्लू की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर तहसीलदार पैलानी तिमराज सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार सीओ सदर आनंद कुमार पांडे मौजूद है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस 16 मई से एलएचबी रैक से चलेगी, बढेगी स्पीड, जाने क्या है एलएचबी रैक

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 4
Wow Wow 3