बाँदा और महोबा समेत UP के 7 जिलों को मिले नए एसपी, गाज़ियाबाद को मिला नया कानून व्यवस्था प्रमुख
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त...
उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस-प्रशासनिक फेरबदल!
7 जिलों में नए एसपी की तैनाती, कुल 18 IPS अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में 18 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 7 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को दी गई है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादलों में:
-
आईपीएस अभिषेक यादव को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
-
प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे प्रयागराज बनाया गया है।
-
आरती सिंह को फतेहगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
-
प्रबल प्रताप सिंह को महोबा का एसपी बनाया गया है।
-
अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-
पलाश बंसल को बांदा के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गई हैं:
-
आईपीएस अविनाश पांडेय को सेनानायक, 1वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ बनाया गया है।
-
रोहित मिश्रा बने पुलिस अधीक्षक, रेलवे लखनऊ।
-
सुधा सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
-
पूजा यादव को सेनानायक, 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।
-
बीबीजीटीएस मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी बनाया गया है।
-
अरविंद मिश्रा बने एसपी, कानपुर देहात।
-
चक्रेश मिश्रा को एसपी, एएनटीएफ, मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है।
-
अमित कुमार-2 को सेनानायक, 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद बनाया गया है।
यह फेरबदल राज्य में सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
6
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
1
Sad
4
Wow
1
