केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का प्रयास करने वाले भाजपा के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार
जिले के विधानसभा रूधौली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमन्त्री केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का..

बस्ती,
जिले के विधानसभा रूधौली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमन्त्री केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का प्रयास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के 7 कार्यकर्ताओं को गौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि विधानसभा रूधौली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमन्त्री केजरीवाल की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमन शुक्ला,शुभम शुक्ला,सचिन शुक्ला,सूर्य नारायण, राकेश शुक्ला,रामजी यादव तथा सन्दीप शुक्ला द्वारा योजना बना कर उन्हें काला झण्डा दिखाने की तैयारी किया जा रहा था उससे पहले ही पुलिस ने सातों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी ने चौथे चरण के मतदान से पहले जारी किये 10 नम्बर
यह भी पढ़ें - जनपद बाँदा की 4 विधानसभा सीटों के लिए 1507 पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान बुधवार को होगा
यह भी पढ़ें - चित्रकूट की सभी सीटें सपा गठबंधन को मिलने जा रहीं : अखिलेश यादव
हि.स
What's Your Reaction?






