मेरठ मंडल में लगाए जाएंगे 35 नए ऑक्सीजन प्लांट : योगी आदित्यनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है और संभावित..

May 17, 2021 - 07:10
May 17, 2021 - 07:11
 0  1
मेरठ मंडल में लगाए जाएंगे 35 नए ऑक्सीजन प्लांट : योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

मेरठ, 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है और संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में 35 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनसे कोरोना नियंत्रण के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों की शिकायत करके उनकी मनमानी रोकने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना नियंत्रण पर चर्चा की। 

इसके बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से निपटने में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केसों में कमी आई है। जब प्रदेश में पहला केस आया था, हमारे पास टेस्ट की सुविधा तक नहीं थी।

अब प्रदेश में टेस्ट व ट्रेस लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस चली। मेरठ मंडल में कोरोना नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल में 35 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दूसरी सुविधाएं भी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें - बिना वैक्सीन लगवाये डाउनलोड होता है सर्टिफिकेट, अगर आपको भी चाहिये तो यहां आईये

  • जनप्रतिनिधियों ने दिए मुख्यमंत्री को सुझाव

सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, मेरठ दक्षिण विधायक डाॅ.सोमेंद्र तोमर आदि जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कोरोना नियंत्रण करने के सुझाव दिए।

 कैंट विधायक ने कहा कि मेरठ छावनी परिषद अस्पताल को 50बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाए। जिसके लिए मेरठ केंट विधान सभा की विधायक निधि का उपयोग हो सकता है। मेडिकल काॅलेज में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पूरी की जाए। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल, क्या कहा सचिव ने पढिये

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने जाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कोरोना से निपटने के लिए अपने सुझाव मुख्यमंत्री तक भिजवाए।

इसी तरह से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। उनके हंगामा करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें - झांसीः तेज रफ्तार कार की दो बाइक से आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1