बुन्देली सांसद और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रधानमंत्री से पहले पहुंचेंगे अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार देर शाम राम नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहां जाने से पहले वह राजधानी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अयोध्या की कुछ परियोजनाओं को लेकर मंत्रणा करेंगे...

Jul 31, 2020 - 00:38
Jul 31, 2020 - 00:38
 0  24
बुन्देली सांसद और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रधानमंत्री से पहले पहुंचेंगे अयोध्या

लखनऊ

  • मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मंत्रणा, उप्र के पर्यटन मंत्री और अधिकारियों के साथ होंगी बैठकें

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल थोड़ी देर में लखनऊ के हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले हैं। वहां पर उनकी आगवानी के लिए उप्र के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी पहले ही पहुंच चुके हैं।

प्रवक्ता के अनुसार प्रहलाद पटेल हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या की पर्यटन परियोजनाओं के बारे में बैठक करने के बाद रामनगरी चले जाएंगे। उनके साथ डा. नीलकंठ तिवारी भी रहेंगे। दोनों मंत्री आज अयोध्या में राम लला और अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह वह वहां पर्यटन और संस्कृति से संबंधी विकास परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर लखनऊ वापस आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें : श्री रामजन्मभूमि आन्दोलन: अतीत की तस्वीरें 

प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय पर्यटन मंत्री कल शाम पांच बजे राजधानी के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में मंत्री नीलकंठ तिवारी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

शासन से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री का लखनऊ और अयोध्या का दौरा राम नगरी के लिए किसी बड़ी परियोजना का संकेत है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में लाठीचार्ज के बाद जब गोली चली तो सांसे थम गई थी 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए अयोध्या में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार ने पांच अगस्त के कार्यक्रम के दौरान ही अयोध्या के लिए करीब पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की भी तैयारी की है।     


हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.