खजुराहो और पन्ना को मिलाकर एक बड़ा टूरिज्म हब बनाने की तैयारी
पन्ना केंद्रीय गृह एवं खेल राज्य मंत्री नीथिश प्रमाणिक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने..
 
                                पन्ना केंद्रीय गृह एवं खेल राज्य मंत्री नीथिश प्रमाणिक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना प्रवास के दौरान रविवार को टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने केन नदी में वोटिंग का लुप्त लिया। भ्रमण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व और केन-बेतवा मध्यप्रदेश की शान है।
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रदेश ही नहीं पूरे देश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर नाम रोशन कर रहा है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट टाइगर रिजर्व को देखने आ रहे हैं। खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व मिलकर एक बड़ा टूरिज्म हब बनने के लिए तैयार हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हम लगातार प्रयासरत है कि बुंदेलखंड के पर्यटन का ओर अधिक विस्तार हो।
यह भी पढ़ें - अब राह चलते नजर आ रहें है, पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ, आप भी करें दीदार
यह भी पढ़ें - पन्ना : उथली खदाने से मिले हीरो की नीलामी गुरुवार से, सभी तैयारियां पूर्ण
यह भी पढ़ें - पन्ना : उत्तर प्रदेश के रेत माफियाओं का ताण्डव, पूरी रात होता है अवैध उत्खनन
What's Your Reaction?
 Like
        2
        Like
        2
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        2
        Love
        2
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        2
        Wow
        2
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            