शारदीय नवरात्र : भय, बाधा से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने देवी चंद्रघंटा के दरबार में लगाई हाजिरी

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को परम्परानुसार श्रद्धालुओं ..

शारदीय नवरात्र : भय, बाधा से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने देवी चंद्रघंटा के दरबार में लगाई हाजिरी
फाइल फोटो

  • -दरबार में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, सांचे दरबार में गूंजा जयकारा

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को परम्परानुसार श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा के दरबार में पूरे आस्था के साथ हाजिरी लगाई। चौक चित्रघंटा गली स्थित आदिशक्ति के दरबार में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। दोपहर तक माता रानी के दर्शन के लिए लक्खी चौतरा तक लम्बी लाइन लगी रही। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर पूरे श्रद्धा भाव से माता के दर पर नारियल चुनरी चढ़ाकर मत्था टेका। और जगदम्बा से परिवार में सुख शान्ति की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें -झांसी मंडल की इन 14 ट्रेनों का टाइम एक अक्तूबर से बदल जायेगा

इस दौरान पूरा मंदिर परिक्षेत्र सांचे दरबार की जय, जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। इसके पूर्व भोर में माता रानी के विग्रह को महंत की देखरेख में पंचामृत स्नान कराने के बाद नवीन वस्त्र धारण कराकर श्रृंगार रचाया गया। भोग लगाने के बाद मंगला आरती कर मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मातारानी का तीसरा ये स्वरूप बेहद सौम्य है। मां के दर्शन मात्र से अभीष्ट सिद्धि और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

यह भी पढ़ें -इस स्टेशन से होकर चलेंगी छह पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। इनकी कृपा से भक्त इस संसार में सभी प्रकार के सुख प्राप्त कर मृत्यु के पश्चात मोक्ष को प्राप्त करता हैं। माता रानी के सिर में घंटे के आकार का अर्धचन्द्र है। इसी कारण मां को चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी 10 भुजाएं हैं। इनमें खड्ग, बाण, गदा आदि अस्त्र हैं। इनके घंटे की भयानक ध्वनि से असुर भयभीत रहते हैं। इस स्वरूप की आराधना से साधक का मन, मणिपुर चक्र में प्रवष्टि होता है। मां चंद्रघंटा तंत्र साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं और ज्योतिष में इनका संबंध मंगल ग्रह से होता है। जब असुरों के बढ़ते प्रभाव से देवता त्रस्त हो गये तब उन्हें मुक्ति दिलाने के लिए आदि शक्ति चंद्रघंटा रूप में अवतरित हुई। असुरों का संहार कर देवी ने देवताओं को संकट से मुक्त कराया। जिनके घंटे की घोर ध्वनि से दशों दिशाएं कंपायमान हो उठी थीं। देवी के इस स्वरुप के स्तवन मात्र से ही मनुष्य भय से मुक्ति व शक्ति प्राप्त करता है। इस स्वरूप का पूजन सभी संकटों से मुक्त करता है।

  • -चौथे दिन कूष्मांडा देवी के दर्शन पूजन का विधान

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा के दर्शन पूजन का विधान है। माता का दरबार दुर्गाकुंड में अवस्थित है। आदिशक्ति के इस स्वरूप के दर्शन-पूजन से जीवन की सारी भव बाधा और दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही भवसागर की दुर्गति को भी नहीं भोगना पड़ता है। माँ की आठ भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है। मां कूष्माण्डा विश्व की पालनकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में शरदोत्सव के रूप में मनाया जायेगा नानाजी देशमुख का जन्मदिन

हिस

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1