सोमवती भदई अमावस्या पर श्रृद्धालुओं ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा
सोमवती भदई अमावस्या पर्व पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह रामघाट व कामदनाथ मंदिर....
 
                                श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई आस्था की डुबकी
चित्रकूट। सोमवती भदई अमावस्या पर्व पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह रामघाट व कामदनाथ मंदिर के पास की हालत यह रही कि सिर्फ कामदनाथ सरकार की जयजयकार सुनाई दे रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल कम पड़ गया। दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई।
सोमवती अमावस्या पर्व के मुख्य स्नान पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। जहां श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ रही कि उसको नियंत्रण करने के कई बार माइक के माध्यम से ऐलान करना पड़ा। यही हाल परिक्रमा मार्ग में देखा गया। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के जानकीकुंड, सती अनुसइया, गुप्त गोदावरी आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन भी किया। मेला के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही झांसी बादंा मेमू को मानिकपुर तक बढ़ाया गया है। 40 से अधिक रोडवेज बसें चलाई गई है।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            