हाय दैय्या ! चैत्र में ही दिखने लगी वैशाख जैसी गर्मी, पारा 38 डिग्री के पार

ठंड की विदाई हो गई और गर्मी की शुरुआत हो गई। लेकिन गर्मी भी इतनी की, चैत्र महीने में ही वैशाख जैसी गर्मी पड़ने लगी..

Mar 17, 2022 - 06:11
Mar 17, 2022 - 06:16
 0  5
हाय दैय्या ! चैत्र में ही दिखने लगी वैशाख जैसी गर्मी, पारा 38 डिग्री के पार
फाइल फोटो

ठंड की विदाई हो गई और गर्मी की शुरुआत हो गई। लेकिन गर्मी भी इतनी की, चैत्र महीने में ही वैशाख  जैसी गर्मी पड़ने लगी। आमतौर पर अभी तक होली के बाद गर्मी का असर दिखाई पड़ता है। लेकिन जनपद बांदा में होली से पहले ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आज दोपहर होते ही लू का असर भी दिखाई पड़ा और पारा उछलकर  38 डिग्री के पार चला गया। जिससे लोग गर्मी और उमस महसूस कर रहे हैं।मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - विधान परिषद चुनाव जीतने को भाजपा ने बैठक में बनाई यह रणनीति

प्रदेश में अमूमन अप्रैल माह में गर्मी का सितम देखने मिलता है। लेकिन बांदा जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला हुआ नजर आया है। जिले में मार्च महीने में तीखी गर्मी देखने मिल रही है जबकि 2018 से 2021 का तापमान देखें तो मार्च में इन दिनों गर्मी इतनी अधिक नहीं थी। गुरूवार को दिन में लू चलती हुई दिखी। गर्म हवाओं के झोंके भी चले।

जिसने लोगों को अप्रैल-मई की गर्मी का एहसास दिलाया। लोगों को सुबह दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। वही वातावरण में नमी की मात्रा घटने से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है और तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो-तीन दिन जिलावासियों को गर्मी अधिक झेलनी पड़ेगी वहीं रात भी गर्म रहने का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है।

यह भी पढ़ें - बच्चों ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर फूलों के साथ खेली होली

  • बांदा में बृहस्पतिवार, 17 मार्च 2022 मौसम के इस तरह होगा

दोपहर में हवा का तापमान +37...+39°C से ऊपर की वृद्धि, ओस बिंदु: +14,71°C, तापमान, हवा की गति और नमी के अनुपात: आरामदायक; वर्षा की उम्मीद नहीं है, . सज्जन हवा हवा 11-14 किमी / घंटा की रफ्तार से उत्तर से बह रही, आकाश में, कभी कभी छोटे बादल हैं

शाम को हवा का तापमान +31...+36°C के लिए चला जाता है, ओस बिंदु: +15,25°C, तापमान, हवा की गति और नमी के अनुपात: ठीक है, ज्यादातर के लिए, लेकिन सभी के ऊपरी छोर पर नमी देखती; वर्षा की उम्मीद नहीं है, . हल्के हवा हवा 7-11 किमी / घंटा की रफ्तार से पूर्व से बह रही, साफ आसमान

यह भी पढ़ें - वैक्सीन की पहली डोज लगवा कर बच्चे बोले अब स्कूल जाने में नहीं लगेगा डर

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1