भव्य शोभायात्रा निकाली, सम्मानित हुए कारसेवक

पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा के निर्देशन में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। हाथी, घोडे, पालकी रथ झांकी आकर्षण का केन्द्र रहे...

Jan 23, 2024 - 03:46
Jan 23, 2024 - 03:49
 0  16
भव्य शोभायात्रा निकाली, सम्मानित हुए कारसेवक

चित्रकूट। पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा के निर्देशन में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। हाथी, घोडे, पालकी रथ झांकी आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सत्संग भवन से पटेल तिराहा, एलआईसी तिराहा, धनुष चौराहा होकर समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक दिनेश मिश्रा ने प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में नगर के हजारों रामभक्त शामिल हुए।

यह भी पढ़े : भजन, कीर्तन, हवन, पूजन से गुंजायमान हुआ वातावरण

जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। यहां पर अखंड संकीर्तन रामचरितमानस पाठ का भी संगीतमय आयोजन हुआ। सत्संग भवन  में आयोजित समारोह में सात कारसेवकों को सम्मानित किया गया। इनमें पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, आनंद पटेल, कमलाकांत मिश्रा, हेमराज सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष तिवारी, श्याम गुप्ता, जगदीश गुप्ता, नवल किशोर तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सुरेश तिवारी, राजू सिंह, राजा, सभासद शंकर यादव, बृजेंद्र शुक्ला, निरंजन मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्र, बद्री गौतम, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : देश भर से श्रीराम मंदिर निर्माण में मिला है योगदान : चंपत राय

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0