भजन, कीर्तन, हवन, पूजन से गुंजायमान हुआ वातावरण

धर्मनगरी के श्री रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर फूलमालाओं और लाइट से विधिवत सजाया गया...

Jan 23, 2024 - 03:32
Jan 23, 2024 - 03:41
 0  3
भजन, कीर्तन, हवन, पूजन से गुंजायमान हुआ वातावरण

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, राममय हुई तपोस्थली

चित्रकूट। धर्मनगरी के श्री रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर फूलमालाओं और लाइट से विधिवत सजाया गया। सुबह से भजन कीर्तन, मानस पाठ की धूम रही। ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने बताया कि, सभी के लिए यह स्वर्णिम युग है। प्रभु श्री राम पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद विराजमान हुए। ऐतिहासिक क्षण के सभी साक्षी बने हैं।

यह भी पढ़े : देश भर से श्रीराम मंदिर निर्माण में मिला है योगदान : चंपत राय

इस दिव्य अनुभूति को हर्षोल्लासपूर्वक सभी देशवासी मना रहे है। सदगुरू महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा के दिन प्रातः से ही मन्दिर परिसर में सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ जारी है। मंगल बधाई गीतों का गायन, महिलाओं ने कर खुशी में नाचते रहे। घंटे-घड़ियाल वेद मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा। विधिविधान से भगवान का पूजन एवं अभिषेक किया गया। साधु संतो ने पुष्प वर्षा की। साथ ही  छप्पन भोग का अन्नकूट महाप्रसाद का भोग लगाया गया। अयोध्या के रामलला की प्रतिष्ठा का जीवन्त प्रसारण भी सभी को स्क्रीन में दिखाया गया। इसके बाद वृहद भण्डारे का आयोजन हुआ। शाम को दीपो से भगवान श्री राम की तपोभूमि जगमग नजर आई।

यह भी पढ़े : बांदा : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धर्मयात्रा निकली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0