बांदा सदर में विकास को मिली नई रफ्तार, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 9 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए राज्य सड़क निधि के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपये...
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
बांदा। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए राज्य सड़क निधि के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 9 महत्वपूर्ण सड़कों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन सुगम बनेगा।
स्वीकृत परियोजनाओं में ग्राम पडुई से मनीपुर संपर्क मार्ग (4.500 किमी) के लिए ₹362.10 लाख, गांधी नगर (छिबांव) से मोदीयुग चौराहा तक मार्ग (0.750 किमी) के लिए ₹66.16 लाख तथा मकारी मार्ग से करगेहना तकुली मोदीयुग चौराहा मार्ग (5.500 किमी) के लिए ₹400.97 लाख की धनराशि निर्धारित की गई है।
इसके अलावा मकरी बिगहना से नाई संपर्क मार्ग (1.800 किमी) हेतु ₹151.49 लाख, बछेही से चटसरा मार्ग (2.500 किमी) के लिए ₹172.63 लाख तथा पतौरा माइनर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सरस्वाह संपर्क मार्ग (1.100 किमी) के लिए ₹123.86 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
इसी क्रम में मनीपुर से जरर संपर्क मार्ग (3.700 किमी) के लिए ₹422.59 लाख, धोबिन डेरा से तिंदवारा मार्ग (1.200 किमी) हेतु ₹86.88 लाख तथा अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष भाग (2.400 किमी) के निर्माण के लिए ₹207.30 लाख की मंजूरी दी गई है।
इन परियोजनाओं के संबंध में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी आसान करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
