श्रीकृष्ण जल विहार एवं तुलादान दर्शन का हुआ आयोजन

भारतीय संस्कृति और आस्था का दर्शन कराने वाले धर्मनगरी के श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव एवं तुलादान के तीन दिवसीय कार्यक्रम...

Sep 5, 2025 - 11:04
Sep 5, 2025 - 11:05
 0  3
श्रीकृष्ण जल विहार एवं तुलादान दर्शन का हुआ आयोजन

भगवान की भक्ति के बिना नहीं हो सकता प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण : नारायण दत्त

चित्रकूट। भारतीय संस्कृति और आस्था का दर्शन कराने वाले धर्मनगरी के श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव एवं तुलादान के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी द्वारा भगवान कृष्ण का तुलादान किया गया।

धर्मनगरी में पांच दशक से होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के मंगल उत्सव की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीकृष्ण जल विहार शोभा यात्रा निकालने के बाद गुरुवार को सबेरे भगवान के उबटन एवं बालभोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भगवान के श्री विग्रह का दिव्य तुलादान शुरू हुआ। कार्यक्रम के आयोजक प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह जगत कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करते हैं। प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के लिए यह आयोजन किया जाता है। भगवान की विधिविधान से पूजा अर्चना करने और तुलादान के बाद श्रद्धालुओं को भण्डारा खिलाया जाता है। मंदाकिनी के रामघाट में भगवान को जल विहार कराकर वह प्रभु से इस धरती की रक्षा करने, महामारियों और वैश्विक संकटों से आम जनमानस के जीवन को बचाने की कामना करते हैं। इस बार 51वां महोत्सव होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। इसके चलते भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर जल क्रीडा विहार और तुलादान दर्शन तक भारी तादात में नगरवासी और कृष्ण भक्त उत्साह से शामिल हो रहे हैं। तुलादान के बाद शाम के समय राज भोग आरती की गयी। बताया गया कि पांच सितम्बर शुक्रवार को भगवान के 56 भोग का दर्शन एवं आरती के बाद महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस मौके पर इं. सोमदत्त त्रिपाठी, इं. देवदत्त त्रिपाठी, समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, गुड्डन दुबे, कृष्ण औतार पाण्डेय, डेविड गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0