चित्रकूट : अध्यक्ष संजय व महासचिव पद पर मनोज विजयी

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय करवरिया अपने प्रतिद्वन्दी को 89 मतो से पराजित किया...

Dec 23, 2023 - 04:19
Dec 23, 2023 - 04:22
 0  20
चित्रकूट : अध्यक्ष संजय व महासचिव पद पर मनोज विजयी

चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय करवरिया अपने प्रतिद्वन्दी को 89 मतो से पराजित किया। जबकि महासचिव पद पर मनोज कंचनी ने बाजी मारी है। इसके अलावा अन्य पदों पर परिणाम घोषित किए गए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री ने बांटे आवास की चाभियां

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के हुए चुनाव के मतगणना का कार्य इल्डर कमेटी के चन्द्रपाल पाल, चुनबाद प्रजापति, बिनीत पयासी, योगेश श्रीवास्तव, दमयंती देवी की देखरेख में शुरू हुआ। अध्यक्ष पद से संजय करवरिया ने 285 मत प्राप्त कर प्रतिद्वन्दी सुरेश सिंह प्रभु को 89 मतो से परास्त किया। इसी प्रकार महासचिव पद पर मनोज कंचनी ने 147 मत पाकर प्रतिद्वन्दी राजेश सिंह चौहान को 56 मतो से हराया। कोषाध्यक्ष पद में शिव कुमार कुशवाहा को 216 मत मिले। प्रतिद्वन्दी मनमोहन चतुर्वेदी को 25 वोटो से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद मिश्रा ने 244 मत पाकर प्रतिद्वन्दी शिव कुमार सिंह को दस मतो से हराकर विजय हासिल की। विजयी पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय करवरिया को राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए निर्देश

यह भी पढ़े : चित्रकूटधाम की मिट्टी, शिला, मंदाकिनी जल लेकर रवाना हुआ दल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0