राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनपद के समस्त मान्यता...

Jul 24, 2025 - 10:34
Jul 24, 2025 - 10:35
 0  4
राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

30 जुलाई से पहले उपलब्ध कराएं बीएलओ की सूची : डीएम

चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श हुआ। सही मतदाता सूची तैयार किये जाने एवं बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्त, आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए पुनरीक्षण कार्यो में सहायोग प्रदान करने के लिए कहा गया। 

डीएम ने कहा कि विधानसभावार बीएलओ की लिस्ट 30 जुलाई से पहले उपलब्ध कराए। तत्पश्चात वीवीपैट वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे को भी देखा। सीसीटीवी कैमरा हमेशा संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देशित किया कि मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अपना दल एस के विधानसभा उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, अपना दल एस जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी शिवबाबू वर्मा, आम आदमी पार्टी से प्रमोद कुमार सोनी, बसंत पटेल, जिला मंत्री भाजपा मनोज कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी अमर पटेल, सचिव कांग्रेस पार्टी विजयमणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कुशाल सिंह पटेल, माकपा सचिव रुद्र प्रसाद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0