डुडौली व लेदहटा गांव में चकबंदी समाप्त

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को एडीएम न्यायिक उप संचालक चकबंदी अरुण कुमार की अध्यक्षता में चकबन्दी ग्राम डुडौली...

Jun 12, 2026 - 10:54
Jun 12, 2026 - 10:54
 0  56
डुडौली व लेदहटा गांव में चकबंदी समाप्त

चित्रकूट। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को एडीएम न्यायिक उप संचालक चकबंदी अरुण कुमार की अध्यक्षता में चकबन्दी ग्राम डुडौली व लेदहटा के कृषकों द्वारा चक सीमांकन का विरोध को लेकर बैठक आयोजित की गई। कृषकों को चकबन्दी प्रकिया से होने वाले लाभों के संबंध में अवगत कराया गया, परन्तु दोंनों ग्रामों के किसानों द्वारा कहा गया कि ग्राम की अधिकांश भूमि अत्यधिक ऊँची नीची व पथरीली है और पुराने खेतों से संतुष्ट है। ग्राम में चकबन्दी नहीं चाहते हैं। ऐसे में ग्राम की चकबन्दी समाप्त की गई। समीक्षा बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोहर लाल वर्धन, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी तथा चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0