डीसीबी अध्यक्ष ने सीएम को बताई बैंक की उपलब्धियां
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व उपाध्यक्ष मधुरेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके...
चित्रकूट। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व उपाध्यक्ष मधुरेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान शीघ्र ही मेडिकल कालेज की स्थापना एवं जिला सहकारी बैंक की प्रगति एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सहकारी बैंक कभी 40वें स्थान पर था वह आज निरंतर सुधार पारदर्शिता एवं टीम के प्रयासो से 8वें स्थान पर पहुंच गया है। इस पर सीएम ने बैंक की सराहनीय प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
