बुंदेली सेना नें मंदाकिनी नदी की सफाई का शुरू किया अभियान
जिसे देखकर मुंह से उफ निकल जाये ऐसी गंदगी से कराह रही मंदाकिनी नदी की सफाई का अभियान सोमवार से बुंदेली सेना नें शुरू किया है...
रामघाट में नयागाँव छोटेपुल से बूड़े हनुमाजी तक चलेगा सफाई का दौर
भीषण गंदगी से कराह रही पातक पोतक डाकिनी
चित्रकूट। जिसे देखकर मुंह से उफ निकल जाये ऐसी गंदगी से कराह रही मंदाकिनी नदी की सफाई का अभियान सोमवार से बुंदेली सेना नें शुरू किया है। रामघाट में नयागाँव छोटे पुल से बूड़े हनुमाजी मंदिर तक यह अभियान चलेगा। पहले दिन बड़े पैमाने पर चोई, प्लास्टिक कचरा, सैकड़ों कपड़े और गंदगी नदी से बाहर की गई।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि गर्मी के दिनों में स्थानीय लोगों के लिए मंदाकिनी नदी किसी वाटर पार्क से कम नहीं है । सुबह शाम लोग नदी में डुबकी लगाते और बच्चे अटखेलियाँ करते हैँ। रामघाट में नयागाँव छोटेपुल से बूड़े हनुमानजी मंदिर तक नदी इन दिनों बेहद प्रदूषित है। इसी को देखते हुए नदी की विधिवत सफाई का लक्ष्य बनाया गया है। लगातार यहां अभियान चलाकर नदी को साफ स्वच्छ किया जाएगा ताकि भीषण गर्मी में लोग नदी में डुबकी लगाएँ और आनंद लें।
उन्होंने बताया कि नदी सरकार या प्रशासन से पहले समाज की जिम्मेदारी है। दूसरे को कहने से बेहतर है खुद कुछ किया जाये । बुंदेली सेना नें लोगों से अपील की है कि नदी में पालीथिन, कचरा और बेवजह की चीजें कतई न फेंके। सफाई न कर सकें तो प्रदूषण रोकने में मददगार बनें। अजीत सिंह नें बताया कि पिछले 15 दिनों से सीवर की गंदगी नदी में उलेड़ी जा रही है इस पर जल्द से जल्द रोंक लगनी चाहिए।
सफाई अभियान में अतुल सिंह, जानकी शरण गुप्ता, अंकित पहरिया, वीपी पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
