डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर
संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानवता की सेवा और रक्तदान महादान के संकल्प के साथ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के उप नियंत्रक अजय कुमार ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक अस्मिता सिंह, ज्ञान चन्द्र, अनिल कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कैश कुमार, गंगासागर, सुन्दर लाल, आलोक कुमार, विवेक सिंह, रेणुका यादव श्रद्धा देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अमन कुमार, दीपक कुमार आदि स्टाफ ने रक्तदान किया।
इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम चन्द्रशेखर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव, अजय कुमार डिप्टी कलेक्टर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डा अम्बेडकर को सामाजिक समरसता और मानवतावादी विचारों को आगे बढाना तथा आपातकालीन स्थितियों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन, स्वयंसेवकों और कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मेडिकल टीन के लीडर डा कमल त्रिवेदी तथा रक्त कोष के लाइजन अधिकारी शंकरदीन की देखरेख में रक्त संग्रहित किया गया। अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर दीपक कुमार त्रिपाठी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
