मध्यस्थता अभियान में 70 पत्रावलियां निस्तारित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी...
अधिवक्ताओ से पूछी गई समस्याएं, निदान का दिया गया आश्वासन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी द्वारा राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए मध्यस्थता केन्द्र में कार्यरत अधिवक्ता मध्यस्थगणों की बैठक आहूत की गयी।
राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए जनपद के विभिन्न न्यायालयों से अब तक कुल 1130 पत्रावलियां मध्यस्थता केन्द्र में सन्दर्भित की गयी हैं। जिनमें से लगभग 70 वादों में पक्षकारों के मध्य समझौता कराया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में लम्बित तीन पत्रावलियां, न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की दो पत्रावलियां, परिवार न्यायालय की 23 पत्रावलियां, प्रथम अपर जिला जज की 18 पत्रावलियां, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की दो पत्रावलियां, सिविल जज सीडि की छह पत्रावलियां, सिविल जज सीडि एफटीसी की एक पत्रावली, अतिरिक्त सिविल जज सीडि की एक पत्रावली, सिविल जज जूडि मऊ की 10 पत्रावली, न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम की एक पत्रावली तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की तीन पत्रावलियों में पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता कराकर कुल 70 पत्रावलियों को न्यायालय के द्वारा अन्तिम रूप से निस्तारित कराया गया है।
बैठक में अधिवक्ता मध्यस्थगणों से कार्य करने में आ रही असुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। जिसमें अवगत कराया गया कि अधिकांश सन्दर्भित पत्रावलियों में पक्षकारों का सम्पर्क सूत्र नहीं रहता। जिस कारण पक्षकारों से त्वरित रूप से सीधे सम्पर्क नहीं हो पाता तथा पक्षकारों को निर्गत नोटिस समय से वापस नहीं आ पाती हैं। तामील कराने में असुविधा होती है। इन समस्याओं के बावत सम्बन्धित न्यायालय व पुलिस विभाग से सम्पर्क कर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। अधिवक्ता मध्यस्थगणों को मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सन्दर्भित वादों में पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराकर पत्रावलियों को समझौता के आधार पर निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर चुनकूराम, चुन्नीलाल, महेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश ओझा, शिवनरेश, बालकृष्ण, राजेश मिश्रा तथा अभिलाष आदि मध्यस्थ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
