तहसील व थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों पर नजर रखेगा मुख्यमंत्री कार्यालय
उत्तर प्रदेश में तहसील और थाना दिवस पर आने वाली जन समस्याओं को नजरअंदाज करना अब असफरों को भारी पड़ सकता है..
 
                                    लखनऊ,
- शिकायतों को नजरंदाज करना अफसरों को पड़ सकता है भारी
उत्तर प्रदेश में तहसील और थाना दिवस पर आने वाली जन समस्याओं को नजरअंदाज करना अब असफरों को भारी पड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय अब तहसील व थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों पर सीधे नजर रखेगा। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण व उनकी प्रगति की रिपोर्ट भी सीधे सीएम कार्यालय को देनी होगी। इससे शिकायतों को प्रभावी तरीके से निस्तारण हो सकेगा।
यह भी पढ़ें - उप्र में आम की राजनीति गरमाई, सीएम योगी ने राहुल गांधी को बताया 'विभाजनकारी'
- योगी का आदेश, मौके पर ही निस्तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना
अभी हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तहसील व थाना दिवस के दिनों में परिवर्तन किया गया था। अब हर महीने के पहले व दूसरे सप्ताह को तहसील और दूसरे व चौथे सप्ताह को थाना दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि तहसील व थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए। लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए।
इसके अलावा आईजीआरएस पर आने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि विभागवार शिकायतों की स्थिति बारे में सीएम कार्यालय को अवगत कराया जाए।
यह भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
- मुख्यमंत्री की पहल से जनता को मिलेगा तुरंत न्याय
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश सरकार की तहसील व थाना दिवस को प्रभावी बनाने की पहल जनता को बड़ी राहत देगी। उनकी समस्याएं तहसील व थाना स्तर पर ही दूर हो जाएंगी। इससे उनको फौरन न्याय मिल सकेगा।
जनता को अपनी परेशानियों के लिए विभागों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। मौके पर ही उनकी समस्याओं को निस्तारण हो सकेगा। इसलिए यहां पर आने वाली शिकायतों की निगरानी सीएम कार्यालय करेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि जनता की संतुष्टि ही अधिकारियों की कुशलता का मानक है। इसलिए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं ताकि वे संतुष्ट होकर घर जाएं।
यह भी पढ़ें - स्मारक घोटाले में बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से 5 घंटे तक पूछताछ
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            