रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में "शक्ति संगम" कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सभागार में "शक्ति संगम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

Sep 29, 2025 - 16:40
Sep 29, 2025 - 16:50
 0  21
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में "शक्ति संगम" कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

बांदा। मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सभागार में "शक्ति संगम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश यस.ओ. ने छात्राओं और महिलाओं से आह्वान किया कि यदि कोई उन्हें परेशान करता है तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान सम्मान मिलना चाहिए और ऊंचे विचारों व आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए स्वयं जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहिए, यही वास्तविक आत्मनिर्भरता है। डीएम ने बालिका शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और स्वयं सहायता समूहों के जरिए स्वरोजगार अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि मिशन शक्ति समाज में मानसिकता बदलने का अभियान है। महिलाओं के प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाना जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता से खुलकर अपने विचार और समस्याएं साझा करें, ताकि उन्हें किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर छात्राओं को जागरूक किया गया। रक्षा मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया, जबकि स्नेहा ने नाटक प्रस्तुत किया और आकांक्षा ने महिलाओं के उत्थान व विकास पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविश टॉक, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रचना भारती ने किया।

अंत में महिला पुलिसकर्मियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0