जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सहारा बनी हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में जरूरतमंद परिवारों...
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को वितरित किया गया भोजन
बांदा। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों के बीच शुद्ध शाकाहारी भोजन का वितरण किया गया। संस्था की इस पहल से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने भोजन प्राप्त कर संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चों के लिए विशेष रूप से केक की व्यवस्था की गई थी। केक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनकी मुस्कान ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन हमेशा से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए समर्पित रहा है। सहयोगियों और समाजसेवियों के सहयोग से संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहितकारी कार्य करती रहेगी।
संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी ने टीम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, उपाध्यक्ष जावेद खान, वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, सलाहकार आरिफ खान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, उपसचिव आसिफ मसूदी, कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान, शाखा प्रमुख भरत हार्डवेयर, शाखा प्रमुख मर्दननाका मोहम्मद नफीस, महामंत्री शहबाज खान हनी, शाखा प्रमुख खाईपार अली खान, शाखा प्रमुख मड़ियन नाका सनी सिकंदर, सदस्य उरूज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, सचिव उमर अली, कानूनी सलाहकार एडवोकेट समीर उल हक, शाखा प्रमुख काशिफ खान, साजिद अली, इरशाद हुसैन, मोहम्मद अज़हर, सलाहकार शिफात खान, शादाब, विक्की खान, उस्मान, इमरान, हसीब, ब्रजबिहारी सहित अन्य सहयोगियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
