पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी बोले – शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, अलीगंज बांदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी की उपस्थिति में स्कूली बच्चों को बैग एवं...
बांदा में हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने बांटी शिक्षा सामग्री
स्कूली बच्चों को बैग व स्टेशनरी वितरण, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
बांदा। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, अलीगंज बांदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी की उपस्थिति में स्कूली बच्चों को बैग एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री का संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, मुमताज अली, वसीम उल्लाह एडवोकेट, जुगनू पूर्व सभासद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर संस्था की टीम ने बच्चों को स्कूल किट, बैग एवं अन्य शैक्षिक सामग्री पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी के हाथों वितरित कराई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि “शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे प्रयास न केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं।” उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, उपाध्यक्ष जावेद खान, मोहम्मद फरहान, सचिव उमर अली, कलीम उल्लाह, सलाहकार आरिफ खान, संगठन मंत्री शेख रिजवान, उपसचिव गफ्फार खान, आसिफ मसूदी, शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, शहबाज खान, एडवोकेट समीर उल हक, अली खान, काशिफ खान, साजिद अली, इरशाद हुसैन, मोहम्मद अज़हर सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
