हरियाणा लोक सेवा आयोग में अतर्रा की बेटी वंशिका दीक्षित का परचम

अतर्रा नगर के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रतिभाशाली बेटी कु० वंशिका दीक्षित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर...

May 13, 2026 - 13:31
May 13, 2026 - 13:36
 0  45
हरियाणा लोक सेवा आयोग में अतर्रा की बेटी वंशिका दीक्षित का परचम
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर चयन, योग्यता सूची में हासिल किया 9वां स्थान
  • बिना कोचिंग स्वअध्ययन के दम पर वंशिका ने रचा सफलता का इतिहास
  • अतर्रा महाविद्यालय की पूर्व छात्रा ने बढ़ाया नगर का मान
  • यूपी शिक्षक भर्ती में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली वंशिका फिर बनी मिसाल

बांदा/अतर्रा। अतर्रा नगर के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रतिभाशाली बेटी कु० वंशिका दीक्षित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर सफलता हासिल करते हुए योग्यता सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अतर्रा क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

विशेष बात यह रही कि वंशिका दीक्षित ने बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता लिए केवल स्वअध्ययन, निरंतर परिश्रम और सही रणनीति के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। सीमित संसाधनों और छोटे नगर से निकलकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

वंशिका दीक्षित ने अतर्रा महाविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। इससे पहले भी उन्होंने उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके साथ ही बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी उनका चयन हो चुका है।

अब उनकी नियुक्ति हरियाणा के जिला पलवल स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर हुई है, जहां वह शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करेंगी। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के त्याग, संस्कार और प्रोत्साहन को भी दिया जा रहा है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सदैव उनका उत्साहवर्धन किया।

वंशिका की सफलता में अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ० वेदप्रकाश द्विवेदी तथा भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ० आर.एस. त्रिपाठी के मार्गदर्शन और स्नेह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नगरवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने कु० वंशिका दीक्षित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे अतर्रा नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0