युवक ने गडासे से पत्नी की हत्या की, उसी हथियार से खुद को मार डाला

महोबा जिले के बीजानगर गांव में एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या..

May 27, 2021 - 04:48
May 27, 2021 - 04:49
 0  6
युवक ने गडासे से पत्नी की हत्या की, उसी हथियार से खुद को मार डाला
फाइल फोटो

महोबा जिले के बीजानगर गांव में एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। भाभी को बचाने आई अपनी छोटी बहन को उसने घायल कर दिया।

बीजा नगर गांव निवासी संतोष रैक्वार (35) पुत्र मूलचंद्र पिता के साथ तालाब में सिंघाड़े की खेती के साथ सब्जी की पैदावार करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे संतोष सब्जी की फसल देखकर घर लौट आया जबकि माता-पिता और बच्चे खेत में ही रुक गए।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : 57 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और सदस्यों ने ली शपथ

घर आने पर संतोष ने धारदार गड़ासे से पत्नी सरस्वती (32) पर हमला कई प्रहार कर दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाने दौड़ी बहन आरती (17) पर भी गड़ासे से प्रहार किया और खुद पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल संतोष व आरती को जिला अस्पताल लाए।

जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। घायल आरती ने बताया कि जब वह कमरे में थी। तभी भाई ने आकर भाभी पर हमला किया। बचाव करने पर उसे भी मारा और खुद को घायल कर लिया। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार इलाज के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने।

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मृतक संतोष मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले वह अपने पिता को भी मारने के लिए दौड़ा था। घटना के पीछे कोई दूसरा कारण सामने नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : नवनिर्वाचित प्रधानों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई जायेगी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1